Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गूगल की चेतावनी: 1600 करोड़ पासवर्ड हो चुके लीक, यूजर्स तुरंत करें यह काम

by Arpita Singh • June 21, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। हाल ही में एक गंभीर डेटा ब्रीच का मामला सामने आया है, जिसमें इंटरनेट पर करीब 1600 करोड़ यूजर्स के पासवर्ड लीक हो चुके हैं। इस मुद्दे पर गूगल ने अपने यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है और उन्हें सुरक्षा के लिहाज से कुछ जरूरी कदम उठाने को कहा है।

इस लीक का असर Apple, Google, Facebook और Telegram जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स पर पड़ सकता है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा डेटा ब्रीच हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह डेटा एक अनसिक्योर सर्वर पर पाया गया है, जिसे कोई भी आसानी से एक्सेस कर सकता है। इस लीक में न केवल सोशल मीडिया अकाउंट्स बल्कि महत्वपूर्ण सरकारी वेबसाइटों, कॉर्पोरेट डेटा, और VPN लॉगिन्स जैसी संवेदनशील जानकारी भी शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ब्रीच में करीब 350 करोड़ से ज्यादा रिकॉर्ड्स का खुलासा हुआ है, जो साल 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक के हैं। लीक हुए पासवर्ड्स में पुराने और नए दोनों तरह के पासवर्ड शामिल हैं, जिससे यूजर्स की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

गूगल ने अपनी यूजर्स से तुरंत पासवर्ड बदलने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही, कंपनी ने दो-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को सक्रिय करने और पासकी (Passkey) फीचर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

साथ ही, यूजर्स को किसी भी अज्ञात लिंक से बचने और व्यक्तिगत जानकारी को बिना जांचे किसी भी ईमेल में न साझा करने की भी सलाह दी गई है। अगर आप Apple, Facebook, Google या Telegram का उपयोग कर रहे हैं, तो अब समय आ गया है कि आप तुरंत अपना पासवर्ड बदल लें और अपनी अकाउंट सुरक्षा बढ़ाएं।

इस बड़े डेटा ब्रीच के बाद अपनी जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.