Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राजस्थान में रोंगटे खड़े होने वाला मंजर, जलते कोयले में जिंदा भुन गए दो लोग!

by manish • October 30, 2023
Advertisement
Ad

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले से बड़ी खबर हैं। दो लोगों को ऐसी मौत मिली कि इस बारे मे जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। मदद के लिए पुकारते पुकारते उनकी आवाज बंद हो गई। जब तक मदद मिली तब तक वे कंकाल में बदल चुके थे। अब पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही हैं। लाश के अवशेष मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पूरा घटनाक्रम सिरोही जिले के सदर थाना इलाके का है।

दोनो ट्रेलर आमने सामने टकराए – Rajasthan News

दरअसल सदर थाना इलाक में स्थित कृष्णगंज क्षेत्र से होकर गुजरने वाले दिल्ली- कांडला मेगा हाइवे पर देर रात आमने सामने दो ट्रेलर टकरा गए। एक ट्रेलर में कोयला भरा हुआ था दूसरे में पाउडर के बैग भरे हुए थे। मेगा हाइवे पर दोनो ट्रेलर आमने सामने टकराए तो उसके बाद एक ट्रेलर को डीजल टैंक फट गया। उसके बाद केबिन में शॉर्ट सर्किट हो गया और चिंगारी ने तुरंत आग पकड़ ली। इस घटना के बाद दूसरे ट्रेलर तक आग पहुंचने लगी लेकिन इससे पहले ही उसके चालक और खलासी नीचे कूद गए।

यह भी पढ़े :- दो दिन की यात्रा पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी ,अम्बाजी मंदिर में की पूजा

उसके बाद जिस ट्रेलर में आग लगी थी उस ट्रेलर में भरा हुआ कोयला भी जलने लगे। देखते ही देखते कोयले के अंगारे बन गए और ये अंगारे चालक और खलासी पर आ गिरे। दोनो को जब तक बाहर निकाला जा सका तब तक दोनो कंकाल बन चुके थे। उनका ट्रेलर भी जलकर कबाड़ हो गया। पुलिस ने बताया कि चेचिस नंबर के आधार पर ट्रेलर के मालिक तक पहुंचने का प्रयास है। उसके बाद चालक और खलासी की पहचान की जाएगी। पुलिस ने बताया कि दोनो की पहचान करने वाला एक भी दस्तावेज या मोबाइल फोन नहीं मिला है। सब कुछ जलकर राख हो चुका है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.