Sat, Sep 12th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Govardhan: परिक्रमा के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो; चालक सहित अमरोहा के 8 श्रद्धालु घायल

by Tarun Bhardwaj • September 12, 2026
Tempo packed with pilgrims overturns after losing control during circumambulation

Govardhan: परिक्रमा के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो; चालक सहित अमरोहा के 8 श्रद्धालु घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन-गांठोली मार्ग पर डीग अड्डा के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो चालक सहित कुल 8 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। अचानक सड़क पर आए आवारा पशु और कुत्ते को बचाने के चक्कर में यह हादसा घटित हुआ।

परिक्रमा के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरोहा जिले के निवासी उमेश अपने परिवार के साथ श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन आए हुए थे।

परिवार के सभी सदस्य टेंपो में सवार होकर परिक्रमा मार्ग तय कर रहे थे, लेकिन जैसे ही वे डीग अड्डा के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर एक आवारा पशु और कुत्ता सामने आ गया।

जानवरों को बचाने के प्रयास में चालक योगेश का टेंपो पर से संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार टेंपो सड़क पर ही पलट गया।

दो श्रद्धालुओं को आई गंभीर चोटें

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में टेंपो सवार उमेश (65 वर्ष) और ज्योति गुप्ता (35 वर्ष) को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा टेंपो में सवार कुछ बच्चों समेत अन्य लोगों को भी मामूली चोटें लगी हैं। कुल मिलाकर चालक सहित 8 लोग इस घटना में घायल हुए हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोवर्धन पहुंचाया।

अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि उमेश और ज्योति गुप्ता को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें विशेष देखभाल में रखा गया है, वहीं अन्य घायलों को हल्की चोटें लगी हैं और सभी का उपचार जारी है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का आगाज; PM मोदी ने दिया रिफॉर्म्स का 10-सूत्री प्रस्ताव

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का आगाज; PM मोदी ने दिया रिफॉर्म्स का 10-सूत्री प्रस्ताव 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग; PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता एशियन गेम्स से बाहर होने के बाद वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी का भावुक वीडियो वायरल भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता संपन्न फिल्म Hanuman Ansh की सफलता के बाद हरिद्वार पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर त्योहारों से पहले यूपी के 681 मुख्य मार्ग होंगे दुरुस्त; सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश NPCI ने लॉन्च किए Tap & Pay और My UPI फीचर्स; बिना इंटरनेट भी 5,000 रुपये तक का भुगतान संभव ‘हनुमान अंश’ के बाद अब संत प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म; हिमांगी सखी ने की घोषणा