Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पेट्रोल डीज़ल के दाम: आज से दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की घोषणा

by vaishali • March 15, 2024
Advertisement
Ad

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, ‘जब हमने अपनी उज्ज्वला परिवार की बहनों के लिए सिलिंडर के दाम घटाकर ₹503 रुपये किया, तब भी कुछ पार्टियों ने इस कदम की निंदा की, लेकिन फिर भी अपने शासित राज्यों में वैट कम नहीं किया। बात बात पर पीएम मोदी की और विदेश जाकर भारत की निंदा करने वाले और गरीबों के हित का झूठा दिखावा करने वाले जो अब भी पेट्रोल ₹15 रूपये मंहगा बेच रहे हैं उन्हें अपना सिर शर्म से झुका लेने चाहिए।

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। नई दरें कल सुबह यानी 15 मार्च सुबह छह बजे से लागू होंगी। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री ने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता के जरिए पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने लिखा…

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.