Sat, Jun 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने सोशल मीडिया से हटाया सरनेम, बताई ये वजह

by Arpita Singh • June 17, 2025
सुनीता आहूजा

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने सोशल मीडिया से हटाया सरनेम, बताई ये वजह

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से ‘आहूजा’ सरनेम हटा दिया, जिसके बाद एक बार फिर उनके और गोविंदा के बीच तलाक की अटकलें तेज हो गईं।

इन खबरों को लेकर अब खुद सुनीता ने सामने आकर सफाई दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ये सारी बातें अफवाह हैं और उनके और गोविंदा के बीच सब कुछ ठीक है। सुनीता ने बताया कि उन्होंने सरनेम केवल न्यूमरोलॉजी (अंकों के विज्ञान) के कारण हटाया है।

सुनीता ने कहा, “मैंने अपने नाम से ‘आहूजा’ हटाया और ‘सुनीता’ में एक अतिरिक्त S जोड़ा है। ये सब नेम और फेम पाने के लिए किया गया है। ऐसा कौन नहीं चाहता?” उन्होंने आगे कहा, “मैं आहूजा हूं और रहूंगी। सरनेम तो तब ही हटता है जब कोई इस दुनिया से चला जाए।”

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब तक उनकी तरफ से या गोविंदा की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आती, तब तक लोग अंदाजे न लगाएं। “हम एक खुशहाल परिवार हैं,” सुनीता ने कहा।

बता दें कि गोविंदा और सुनीता ने 1987 में लव मैरिज की थी और उनके दो बच्चे हैं—एक बेटा और एक बेटी। फिलहाल सुनीता का इंस्टाग्राम हैंडल केवल ‘Ssunita’ नाम से नजर आ रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.