Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ग्रेटर नोएडा बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट टूटने से चार लोगों की मौत

by manish • September 15, 2023
Greater Noida Major accident

ग्रेटर नोएडा बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट टूटने से चार लोगों की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। घटना आम्रपाली ड्रीम वैली में हुई। पुलिस के अनुसार, बिल्डिंग बिसरख थाना क्षेत्र में बन रही है। इस हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं। इससे पहले मुंबई में भी इसी तरह के हादसे में 5 लोगों की मौत हुई थी।

बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, तभी लिफ्ट टूट गई। मरने वाले सभी मजदूर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा भी इस हादसे पर अफसोस जताया गया है। पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग गौर सिटी के पास बन रही है। बताया जाता है कि लिफ्ट काफी ऊंचाई से गिरी। लिफ्ट में मजदूरों के अलावा कंस्ट्रक्शन मटैरियल भी भरा था। मजदूरों को शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

यहां मौजूद अन्य मजदूरों के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। लिफ्ट का इस्‍तेमाल मजदूरों को ऊपर निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने के लिए भेजने के लिए किया जा रहा था। आम्रपाली ग्रुप राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (NBCC project) के तहत निर्माण का काम पूरा कर रहा था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.