Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

संस्कार सिटी में ग्रोसरी स्टोर खुला, आसपास के लोगों को दूर जाना नहीं पडे़गा, सब सामान मिलेगा

by यूनिक समय • March 1, 2021
Advertisement
Ad

कारोबार संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। एनके गु्रप के संस्कार सिटी में नया ग्रोसरी स्टोर खुल गया है। स्टोर में सभी प्रकार के ग्रोसरी व कॉस्मेटिक आइटम कालोनियों के लोगों को उपलब्ध होंगे।

जीएलए विश्वविद्यालय के चीफ फाइनेंस ऑफीसर विवेक अग्रवाल ने ग्रोसरी स्टोर का फीता काटकर शुभारंभ किया। श्री अग्रवाल ने बताया कि रुक्मणि बिहार, संस्कार सिटी, गोलोकधाम एवं आसपास के अन्य विभिन्न पारिवारीजनों को रसोई से संबंधित एवं अन्य सामान के लिए दूर-दराज जाना पड़ता था, आसपास कोई ग्रोसरी स्टोर एवं कोई छोटी दुकान न होने की वजह से स्थानीयों को कई-कई दिनों के लिए सामान लेकर आना पड़ता था, लेकिन अब जब भी किसी भी ग्रोसरी एवं कॉस्मेटिक आइटम की जरूरत होगी, उसी समय ग्रोसरी स्टोर से जाकर कोई भी सामान ले सकते हैं।

यही नहीं उचित रेट पर भी सामान उपलब्ध होगा। संस्कार सिटी में ग्रोसरी स्टोर खुलने पर कॉलोनी के लोगों ने कहा कि इस स्टोर के खुल जाने से मनचाहे सामान लेकर आ सकते हैं। पहले दूर-दराज की वजह से अधिक सामान लाना पड़ता था। इस अवसर पर रवि अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, हरेन्द्र तथा रामेश्वर आदि गु्रप के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.