Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पुलिस की बड़ी लापरवाही,मुख्यमंत्री के काफिले के कारण पुलिसकर्मियों ने रोकी एंबुलेंस

by Raju Chaurasia • September 30, 2023

पुलिस की बड़ी लापरवाही,मुख्यमंत्री के काफिले के कारण पुलिसकर्मियों ने रोकी एंबुलेंस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, पटना। पटना में एक बार फिर से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के कारण मौत से जंग लड़ रहे मासूम के एंबुलेंस को काफी देर तक रोककर रखा गया। मासूम के परिजन गुहार लगाते कि बच्चा बेहोश है, सही समय पर इलाज नहीं मिला तो वह मर जाएगा। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी और एंबुलेंस को रोककर रखा। मासूम के परिजनों का कहना है कि फतुहा के एक निजी अस्पताल से उस बच्चों को लेकर पटना के अस्पताल में ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर सभी गाड़ियो को रोक दी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.