Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गुजरात बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम हुआ जारी, 93.07 प्रतिशत बच्चे पास

by Tarun Bhardwaj • May 5, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने आज सुबह 10:30 बजे गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल स्ट्रीम और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट (GSEB 12th Result) आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस साल गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा है. इस साल HSC 12वीं की परीक्षा में 93.07 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। यह पिछले साल के 91.93 फीसदी से करीब एक फीसदी ज्यादा है। पिछले साल 91.93 फीसदी पास हुए थे।

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक आयोजित की थीं। परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की गई थीं. पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक चली, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की गई।

गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें:-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • होमपेज पर “GSEB HSC या कक्षा 12 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट पेज में पूछे गए जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • इसके बाद डिटेल सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.