Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूएई में गिरफ्तार गुप्ता बंधु सहारनपुर में बनवा रहे 300 करोड़ का मंदिर!

by Raju Chaurasia • June 9, 2022

यूएई में गिरफ्तार गुप्ता बंधु सहारनपुर में बनवा रहे 300 करोड़ का मंदिर!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। ऐसा नही है कि गुप्ता बंधु पहली बार चर्चाओं में आए हैं, इसके पहले भी कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं जब उन्होंने साउथ अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा से सांठ-गांठ कर सरकारी खजाने में सेंध लगाई और वहां की खनिज संपदा को भी जमकर लूटा। मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले गुप्त बंधु तीन भाई हैं- अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता। फिलहाल अतुल और राजेश गुप्ता UAE में गिरफ्तार हो चुके हैं। अजय गुप्ता अभी भी फरार है। बहुत कम लोगों को पता है कि गुप्ता बंधु सहारनपुर में दिल्ली के अक्षरधाम की तर्ज पर शिवधाम मंदिर बना रहे हैं, जिसकी लागत लगभग 300 करोड़ बताई जा रही है।

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के बिजनेस टायकून कहे जाने वाले गुप्ता बंधु मूलत: सहारनपुर के रानी बाजार के रहने वाले हैं। इनके पिता शिव कुमार की 90 के दशक में यहां राशन की दुकान थीं। इसलिए गुप्ता बंधु इसी जगह विशाल शिव मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। 14 जुलाई, 2014 से मंदिर निर्माण का कार्य जारी है, इसके राजस्थान से पत्थर मंगवाए जा रहे हैं। इस तरह लगभग 8 साल मंदिर को बनते हुए हो चुके हैं। मंदिर में एक-एक पत्थर बारीकी से तराश कर लगाया जा रहा है। मंदिर 8 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में बाबा लालदास बाड़ा परिसर में बनवाया जा रहा है।

सहारनपुर में गुप्ता बंधुओं द्वारा बनवाया जा रहा शिवधाम मंदिर दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है। मंदिर के गर्भ गृह में शिव पंचायत, नवग्रह और हनुमान जी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। साथ ही कुछ आधुनिक सुविधाएं जैसे एमफी थिएटर आदि भी रहेगी। मंदिर का शिखर 149 फीट ऊंचा रहेगा। शुरूआत में इस मंदिर को पूरा करने का लक्ष्य 3 साल रखा गया था, लेकिन अलग-अलग कारणों से बार-बार इसका निर्माण रुकता गया, मगर अब फिर से इसका काम शुरू हुआ है। गुप्ता बंधुओं के गिरफ्तार होने के बाद मंदिर के पूर्ण होने पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.