यूनिक समय, नई दिल्ली। अपने सुपरहिट पंजाबी और इंडी-पॉप गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए ट्रैक ‘फाइन शिट’ (Fine Shit) को लेकर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। गाने के अजीबोगरीब प्रेजेंटेशन और लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। अब सिंगर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक खास पोस्ट साझा की है और फैंस से शांत रहने की अपील की है। ‘यह बस एक छोटी सी स्लैंग है, शांत हो जाओ’— गुरु रंधावा लगातार हो रही ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए गुरु रंधावा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि वे ऐसे गाने बनाने के लिए जाने जाते हैं जो लोगों के दिमाग में बार-बार बजते रहते हैं। सिंगर ने लिखा, "जो एडिट्स और मीम्स बन रहे हैं, वे मुझे पसंद आ रहे हैं। मेरे मन में किसी के लिए कोई नकारात्मक भावना नहीं है। यह बस एक छोटी सी स्लैंग है… शांत हो जाओ, शांत हो जाओ, शांत हो जाओ दोस्तों।" गुरु ने स्पष्ट किया कि इन सब बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। क्यों हो रही है ‘फाइन शिट’ गाने की ट्रोलिंग? गुरु रंधावा के इस नए गाने में ऑफिस का एक सेटअप दिखाया गया है। गाने के वीडियो में गुरु रंधावा गाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि साथ में एक फीमेल मॉडल अजीब तरह से डांस कर रही है। नेटीजंस को न तो लड़की का डांस पसंद आया और न ही गाने के लिरिक्स भाए। सोशल मीडिया यूजर्स ने गाने की गुणवत्ता और प्रेजेंटेशन पर सवाल खड़े करते हुए इसे एआई (AI) द्वारा तैयार किया गया बेहद खराब गाना तक करार दे दिया। विवाद के बीच पहुंचे अमृतसर के गोल्डन टेंपल ट्रोलिंग के दौर के बीच गुरु रंधावा रविवार को अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) माथा टेकने पहुंचे। वहां से उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक पंजाबी कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, "जिस पर वाहेगुरु की कृपा होती है, उसे कोई तूफान हिला नहीं सकता। जब बाबा नानक किसी का हाथ पकड़ लेते हैं, तो वह इंसान हमेशा आगे ही बढ़ता रहता है।" [embedpress]https://www.instagram.com/reel/Db2BgROznfv/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ[/embedpress] बॉलीवुड से लेकर इंडी-पॉप तक रहा है जलवा गौरतलब है कि गुरु रंधावा इंडस्ट्री के शीर्ष सिंगर्स में शुमार हैं। उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को 'लाहौर', 'हाई रेटेड गबरू', 'नाच मेरी रानी', 'स्लोली स्लोली' और फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का 'कौन नाचना' जैसे कई ऑल-टाइम हिट गाने दिए हैं। हालांकि, उनका नया प्रयोग इस बार फैंस की कसौटी पर खरा नहीं उतर सका है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Jharkhand Protest: रांची में विधानसभा मार्च जारी; बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े छात्र, देवेंद्र महतो एंबुलेंस से पहुंचे विधानसभा ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]