Sun, Jun 14th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नमाजियों से ज्ञानवापी फुल, काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर रोके गए लोग

by tanuja • February 2, 2024
Advertisement
Ad

जुमे की नमाज को लेकर ज्ञानवापी नमाजियों से पूरी तरह फुल हो गई है। ऐसे में नमाजियों को काशी विश्वनाध धाम के गेट नंबर चार पर रोका जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से यह बोलकर रोका जा रहा है कि अंदर बहुत ज्यादा लोगों की भीड़ हो गई है। लोगों से कहा जा रहा है कि शहर के अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करें।

ज्ञानवापी में हिंदू पक्ष की ओर से पूजा शुरू होने के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण भारी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी पहुंच रहे हैं। वहीं अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी यासीन ने शांति बनाए रखने की अपील की है। आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है।

वहीं ज्ञानवापी में पूजा शुरू होने के बाद अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी द्वारा बनारस बंद का एलान किया गया। बंदी के एलान के बाद नमाज शुरू होने से पहले ही भारी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी पहुंचने लगे। नमाजियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। जुमे की नमाज के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

नमाज अदा करने जाते वक्त अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन ने शांति बनाए रखने को लेकर अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें कोई नाराजगी नहीं है। ज्ञानवापी मस्जिद व आस- पास के क्षेत्रों में भारी पुलिसबल तैनात किए गए हैं। ड्रोन से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.