Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विप्रा का अवैध कालोनी पर चला हथौड़ा

by यूनिक समय • April 6, 2021

विप्रा का अवैध कालोनी पर चला हथौड़ा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण का हथौड़ा फिर चल निकला। हथौड़ा चला छटीकरा-राधाकुंड मार्ग स्थित ग्राम बाटी के निकट बन रह अवैध कालोनी पर। विप्रा के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम बाटी के निकट रघुनंदन अग्रवाल चार बीघा में अवैध कालोनी विकसित कर रहे थे।

अवैध कालोनी को लेकर विप्रा पहले नोटिस आदि कार्यवाही कर चुका है। अधीक्षण अभियंता (प्रभारी प्रवर्तन) राणा प्रताप सिंह ने कालोनी को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के आदेश दे दिए।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा नियुक्त मजिस्टे्रट राजीव उपाध्याय की अगुवाई में टीम ने जेसीबी से कालोनी में सड़क, नाली, चारदीवारी, गेट, मकान और आफिस को ध्वस्त कर दिया। टीम में सहायक अभियंता एनएस चौहान, अपर अभियंता सुनील कुमार शर्मा, मनीष तिवारी, अशोक चौधरी, मनोज अग्रवाल के अलावा जैत पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.