यूनिक समय, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड से भी जबरदस्त सराहना मिल रही है। कंगना रनौत और 'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर के बाद अब मशहूर अभिनेता वरुण धवन ने भी इस फिल्म की खुलकर तारीफ की है। 2 करोड़ रुपये के बेहद सीमित बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। वरुण धवन ने कहा- 'यह सिर्फ फिल्म नहीं, दिव्य अनुभव है' वरुण धवन ने हाल ही में अपनी मां के साथ सिनेमाघर में यह फिल्म देखी और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दर्शकों से इसे देखने की अपील की। उन्होंने बताया कि अपनी माता जी के साथ यह फिल्म देखना उनके लिए एक अद्भुत अनुभव रहा, इसलिए वे सभी से अपने माता-पिता, बच्चों और दोस्तों के साथ इसे थिएटर में देखने की सिफारिश करते हैं। अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई स्पॉन्सर्ड वीडियो या प्रमोशन नहीं है और न ही उन्हें ऐसा करने के लिए किसी का फोन आया था। बचपन से ही हनुमान जी से विशेष जुड़ाव महसूस करने वाले वरुण ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए किसी दिव्य अनुभव से कम नहीं है और उन्होंने अपने संदेश का समापन 'जय सीताराम' के साथ किया। 31वें दिन सबसे बड़ा कलेक्शन दर्ज धीमी शुरुआत के बावजूद 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और 30 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बाद फिल्म ने 31वें दिन अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन दर्ज किया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत भर में 7,077 शोज़ के जरिए 31वें दिन ₹22.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन ₹122.13 करोड़ तक पहुँच गया है। सिनेमाघरों में एक महीना पूरा होने और 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की खुशी में निर्माताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान प्रोड्यूसर अनुप्रिया ने सोशल मीडिया पर सफलता का श्रेय दर्शकों और पूरी टीम को देते हुए 'जय हनुमान, जय नीम करोली बाबा' के साथ सबका आभार व्यक्त किया। अब ग्लोबल रिलीज की तैयारी विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में शोभना डब्ल्यू सत्या, विहान एस हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के रस्तोगी और गुलशन पांडे मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और विशाल चतुर्वेदी ने मिलकर किया है। शुरुआती दौर में बॉलीवुड से अपेक्षित समर्थन न मिलने के बावजूद, फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए अब प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस 'होम्बले फिल्म्स' इसे वैश्विक स्तर पर रिलीज करने जा रहा है। अब यह फिल्म 11 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Delhi: राजधानी के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला इमारत ढही; 6 की मौत, CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]