यूनिक समय, नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस पावन अवसर पर काशी से लेकर वडनगर और राजधानी दिल्ली तक पूरे देश में 'मेगा सेलिब्रेशन' देखा जा रहा है। देश-दुनिया के प्रमुख नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बॉलीवुड जगत की तमाम नामचीन हस्तियों ने पीएम मोदी को सुशासन, अथक सेवा और समावेशी विकास का पर्याय बताते हुए उनके स्वस्थ जीवन तथा दीर्घायु की प्रार्थना की है। राष्ट्रपति मुर्मू और शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर राजनीतिक जगत से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि पिछले 25 वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी ने सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं और देश को विरासत व विकास का अनूठा समन्वय दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के जीवन को 'तप, त्याग और संकल्प की गाथा' बताया।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास के साथ 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पीएम मोदी का मार्गदर्शन देश को आत्मनिर्भरता की नई दिशा दे रहा है। काशी में महारुद्राभिषेक और 1.25 लाख दीयों से रोशन होगा कर्तव्य पथ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी और उनकी जन्मभूमि वडनगर में विशेष धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का महारुद्राभिषेक किया गया और 11 हवन कुंडों में आहुतियां देकर पीएम मोदी की दीर्घायु की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मौजूद रहे। काशी से वडनगर और गुजरात के वडनगर से काशी के लिए 10 अलग-अलग ग्रुप्स में 'सेवा संकल्प' बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शाम को 1.25 लाख 'आशीर्वाद के दीये' जलाए जाएंगे। बीजेपी आज से 17 अक्टूबर तक देशभर में 'संकल्प सेवा अभियान' चला रही है। इस अभियान के तहत बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविरों में भाग लेकर ब्लड डोनेट किया। अक्षय कुमार से लेकर साउथ सुपरस्टार्स ने किए खास पोस्ट बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री को अपने अनूठे अंदाज में बधाई दी। अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए इस दिन को किसी जरूरतमंद की मदद कर सेवा भाव के साथ मनाने का संदेश दिया। दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी, शत्रुघ्न सिन्हा, अनुपम खेर, सुनील शेट्टी, परेश रावल, कमल हासन और रणदीप हुड्डा ने पीएम मोदी के अनुशासन, मेहनत और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें विश किया। सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने संस्कृत श्लोक के साथ बधाई दी। वहीं, शिल्पा शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने तस्वीरें साझा कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। सोशल मीडिया पर दिनभर #HappyBdayPMModi टॉप ट्रेंड में बना रहा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का किया उद्घाटन; सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे फेज के लिए 13.5 बिलियन डॉलर का ऐलान ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]