Wed, Oct 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Harmanpreet Kaur: जिम्बाब्वे के खिलाफ 91 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद भावुक हुई हरमनप्रीत कौर; देखे वीडियो

by Tarun Bhardwaj • October 21, 2026
Harmanpreet Kaur gets emotional after playing a blistering 91-run innings

Harmanpreet Kaur: जिम्बाब्वे के खिलाफ 91 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद भावुक हुई हरमनप्रीत कौर; देखे वीडियो

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए महफिल लूट ली। हरमनप्रीत ने मात्र 41 गेंदों में 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 शानदार चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। इस दमदार पारी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

मैदान पर ही छलक आए आंसू

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहीं हरमनप्रीत के लिए यह मुकाबला बेहद खास रहा। इस मैच से पहले उनके पिछले 10 मुकाबलों में एक भी अर्धशतक नहीं आया था, और एशिया कप तथा एशियन गेम्स में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। हाल ही में कप्तानी छोड़ने वाली हरमनप्रीत जब अर्धशतक जड़ने के बाद ब्रॉडकास्टर से बात कर रही थीं, तो वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।

पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन को दिया सफलता का श्रेय

महिला टीम के पूर्व हेड कोच डब्ल्यूवी रमन जब पूर्व कप्तान से बातचीत कर रहे थे, तब हरमनप्रीत भावुक हो गईं। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी का श्रेय डब्ल्यूवी रमन को देते हुए कहा, “जब हम आए थे, तो आपने कहा था—’आप वही करो जो करना चाहती हो’ और मैंने भी मैदान पर वही किया। आपके उन प्रेरणादायक शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

बल्लेबाजी कोच की मेहनत लाई रंग

अपनी इस तूफानी वापसी के पीछे हरमनप्रीत कौर ने नेट्स में की गई कड़ी मेहनत का जिक्र किया। उन्होंने बल्लेबाजी कोच हिमांशु का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि एशियन गेम्स के बाद उन्हें नेट्स में जो समय मिला, उसमें हिमांशु भैया ने उनके साथ बहुत कड़ी मेहनत की है और आज जो मैदान पर देखने को मिला, वह उन्हीं की मेहनत का नतीजा है।

गौरतलब है कि टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 23 अक्तूबर 2026 से होगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा; ट्रक में पीछे से जा घुसा छोटा हाथी, चालक गंभीर रूप से घायल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

जिम्बाब्वे के खिलाफ 91 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद भावुक हुई हरमनप्रीत कौर मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा छोटा हाथी मथुरा के परिषदीय स्कूलों का बदला समय; कल से सुबह 9 से 3 बजे तक चलेंगे विद्यालय 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार; बहन और ड्राइवर भी हिरासत में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने लगाया ब्रेक मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा पर ICC का कड़ा एक्शन टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में महज 34 हजार रुपये और विदेश में नौकरी के लालच में बिक गए थे आरोपी