यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट जगत को चौंकाते हुए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) की कप्तानी पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। अपनी कप्तानी में भारत को ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाली हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश शेयर करते हुए अपने इस फैसले की जानकारी दी। उनके इस फैसले के बाद अब टीम इंडिया की अगली कमान किसे सौंपी जाएगी, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसमें स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। "फैसला आसान नहीं, टीम के लिए दिया अपना सब कुछ" हरमनप्रीत कौर ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा कि कप्तानी छोड़ने का यह फैसला उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने कहा, "आज मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फॉर्मेट्स की कप्तानी छोड़ रही हूँ। इस फैसले में बरसों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे अनमोल पल शामिल हैं जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे। मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दिया है—अपना खून-पसीना, समय और कई बार अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का भी त्याग किया है।" "व्यक्तिगत प्रदर्शन से ऊपर हमेशा टीम को रखा" पूर्व कप्तान ने अपने संघर्ष और कठिन फैसलों को याद करते हुए कहा कि एक नेतृत्वकर्ता के रूप में उन्हें कई कड़े कदम उठाने पड़े। कई बार ऐसे मौके भी आए जब उन्हें अपनी व्यक्तिगत तरक्की और प्रदर्शन को एक तरफ रखना पड़ा, क्योंकि उनके लिए हमेशा 'टीम प्रथम' रही। उन्होंने लिखा कि उनके द्वारा लिया गया हर फैसला टीम को बेहतर बनाने और अन्य युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया था। "उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन मन में पूरी शांति है" अपने दौर के कड़वे-मीठे अनुभवों का जिक्र करते हुए हरमनप्रीत ने कहा कि उन्होंने सबसे बुरे दौर, आलोचनाएं, संदेह और दिल टूटने का दर्द भी झेला है, तो वहीं ऐतिहासिक जीत और देश का प्रतिनिधित्व करने का गर्व भी महसूस किया है। उन्होंने कहा, "आज मैं बेहद भावुक दिल के साथ, लेकिन मन में पूरी शांति के साथ कप्तानी छोड़ रही हूँ, क्योंकि मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी टीम आज एक सही और मजबूत स्थिति में है।" [embedpress]https://www.instagram.com/p/DeI_xMTSpXV/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA[/embedpress] "कप्तानी का दौर खत्म, लेकिन खेल से प्यार हमेशा रहेगा" हरमनप्रीत कौर ने बीसीसीआई, अपने साथी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, परिवार और दुनियाभर के फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने साफ किया कि कप्तानी भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए उनका प्यार और एक खिलाड़ी के रूप में उनका सफर आगे भी जारी रहेगा। अब वह बिना किसी दबाव के केवल खेल के प्रति अपने जुनून और प्यार के लिए मैदान पर बल्लेबाजी करती नजर आएंगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में लगी भीषण आग; तीन मंजिला इमारत जलकर खाक ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]