यूनिक समय, नई दिल्ली। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी (HBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज 13 मई को जारी किया जाएगा। बोर्ड के चेयरमैन ने सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इस बार हरियाणा बोर्ड CBSE के रिजल्ट से पहले कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट सबसे पहले HBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा। छात्रों को अपना परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। छात्र इन साइट यूआरएल और कीवर्ड की मदद से सीधे हरियाणा बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं- bseh.org.in bseh.org.in result bseh.org.in 2025 hbse result sarkari result haryana board 2025 bseh.org.in result class 12 हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें:- HBSE रिजल्ट क्लास 12 2025 चेक करने के लिए आपको यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:- HBSE रिजल्ट वेबसाइट bseh.org.in/all-results पर जाएं। जैसे ही रिजल्ट पेज खुलेगा, आपको वहां HBSE 12 Result 2025 लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें। अब क्लास 12वीं के लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर/जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी भरें और 'व्यू रिजल्ट' पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा। भविष्य में उपयोग के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की एक प्रति डाउनलोड करें।