Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हरियाणा, गोवा और लद्दाख को मिले नए राज्यपाल और उपराज्यपाल

by Arpita Singh • July 14, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा, गोवा और लद्दाख में उच्च पदों पर नई नियुक्तियाँ की हैं। राष्ट्रपति भवन द्वारा सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इस बदलाव की पुष्टि की गई।

राष्ट्रपति ने लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर कविन्द्र गुप्ता को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही दो राज्यों के राज्यपाल भी बदले गए हैं-

  • प्रोफेसर आशिम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।

इन नियुक्तियों के साथ केंद्र सरकार ने तीनों क्षेत्रों में प्रशासनिक नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

ये भी पढ़ें:- भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, सभी ट्रेन डिब्बों और इंजनों में लगेंगे CCTV कैमरे 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.