Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हजारीबाग- NTPC के DGM कुमार गौरव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

by Arpita Singh • March 8, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। झारखंड के हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह यह घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास हुई, जब अज्ञात अपराधियों ने एनटीपीसी के अधिकारी को निशाना बनाते हुए तीन राउंड गोलीबारी की। गोली लगने के बाद कुमार गौरव को तत्काल हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हत्याकांड के बाद एनटीपीसी के कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया है और उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। कर्मचारी अस्पताल में इकट्ठा होकर घटना के कारणों पर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से कार्यवाही की उम्मीद कर रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है, क्योंकि यह घटना दिनदहाड़े हुई है।

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हजारीबाग के एसपी ने भी घटना स्थल का दौरा किया और जांच में जुट गए हैं। पहले भी एनटीपीसी के कर्मचारियों पर इस तरह की हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार क्या कारण था, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और जल्दी ही मामले को सुलझाने का भरोसा दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.