Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल दहलाने वाला मामला: पिता की गोद से छह साल की बेटी को खींच ले गया तेंदुआ!

by Raju Chaurasia • August 3, 2021
Advertisement
Ad

बहराइच। बाघ-तेंदुए के आतंक से अब लोग रिहाइशी इलाकों में भी सुरक्षित नहीं है। खासकर जंगली एरिया से सटे गांवों में इनके हमले बढ़ गए हैं। यूपी के बहराइच से ऐसा ही एक दिल दहला दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तेंदुआ 6 साल की बच्ची को पिता की गोद से खींचकर ले गया। मासूम को अपना शिकार बनाकर खा गया। 10 घंटे बाद बच्ची का शव दो टुकड़ों में घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला।

दरअसल, यह दर्दनाक घटना बहराइच जिले के चंदनपुर गांव में घटी, जो कि मोतीपुर रेंज के जंगल में आता है। मामला रविवार रात करीब 9 बजे का बताया जाता है, जहां देवतादीन यादव नाम का युवक अपनी 6 साल की बेटी राधिका को गोद में लिए घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान मौसम खराब होने के चलते बिजली गुल हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर तेंदुआ आया और झपट्‌टा मारकर बच्ची को पिता की गोद से छीनकर ले गया।

रातभर ढूंढा..सुबह कहीं धड़ तो कहीं मिला सिर
पिता कुछ समझ पाते इससे पहले ही तेंदुए ने पलक झपकते ही मासूम को छीन लिया। पीड़ित शख्स चीखने-चिल्लाते उसके पीछे दौड़े, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। युवक की चीखें सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के साथ पुलिस और वन विभाग की टीम ने रातभर बच्ची को ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर बच्ची का शव दो टुकड़ों में पड़ा मिला। कहीं मासूम का सिर पड़ा था तो कहीं धड़।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.