Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP और दिल्ली सहित इन राज्यों में चलेगी हीटवेव, कई राज्यों में होगी बारिश

by Arpita Singh • April 5, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में हीटवेव और गर्मी की संभावना जताई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में आज, शनिवार को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, और उत्तरी कर्नाटका में आज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश का पूर्वानुमान है। खासकर असम और मेघालय में गरज के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान है, जिसके कारण इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में आज कुछ हिस्सों में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है, हालांकि इसका प्रभाव बहुत अधिक समय तक नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में 7 अप्रैल तक लू का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। फिर भी, आने वाले सप्ताह में दिल्ली में तापमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके साथ ही, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी खराब श्रेणी में पहुंच चुका है।

हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी अगले सप्ताह तापमान में वृद्धि हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में 7 से 9 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बिहार में अभी तक लू को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी का असर तेज हो सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.