Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश का अलर्ट

by Tarun Bhardwaj • May 2, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट बदली है। पिछले कुछ दिनों की भीषण गर्मी के बाद आज सुबह आंधी के बाद हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि कई जगहों पर जलभराव की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 मई से 4 मई तक दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। IMD ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के कारण दिल्ली से उड़ान भरने वाली 100 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में धूल भरी आंधी चलेगी।

दिल्ली-NCR में कल रात से ही आंधी के साथ भारी बारिश हो रही है। आज सुबह करीब 5 बजे राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलने लगीं। हवाएं इतनी तेज थीं कि कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं।

दिल्ली के द्वारका में खरखरी नहर गांव में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के कारण एक नीम का पेड़ ट्यूबवेल के कमरे पर गिर गया। हादसे में एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला का पति घायल है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.