Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गुजरात में 24 घंटे तक हो सकती है भारी बारिश

by Raju Chaurasia • June 16, 2023

गुजरात में 24 घंटे तक हो सकती है भारी बारिश

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

अहमदाबाद। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय  के चलते गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। सड़कों पर इस कदर पानी बह रहा है मानों नदी हो। बहुत से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। SDRF और NDRF के जवान जलजमाव वाले इलाके से लोगों को निकाल रहे हैं।

मौसम विज्ञान के जानकारों के अनुसार शुक्रवार को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। बनासकाठा और साबरकाठा में भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। चक्रवात राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। उत्तर गुजरात और दक्षिण राजस्थान में शनिवार तक इसका असर रहेगा। इस दौरान भारी बारिश हो सकती है।

तूफान के चलते गुजरात में सैकड़ों पेड़ गिरे हैं। इन पेड़ों को सड़कों से हटाने का काम चल रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अब तूफान खत्म होने के बाद सबसे बड़ा काम शुरू होगा। सड़क पर गिरे पेड़ों और बिजली के पोल को हटाना होगा। तूफान से हजारों घरों को नुकसान हुआ है। लोगों को अभी शेल्टर होम में बने रहना चाहिए। कई इलाके ऐसे हैं जहां कमर तक पानी है। ड्रेनेज सिस्टम की परेशानी सामने आ रही है।

मौसम से जुड़े मामलों में एक्सपर्ट आरके सिंह ने बताया कि अभी बहुत तेज हवाएं चल रहीं हैं। समुद्र में 5-6 मीटर ऊंची लहरें लहरें उठ रहीं हैं। समुद्र का पानी निचले इलाकों में अंदर तक आ गया है। पानी लोगों के घरों में घुस गया है। पीने के पानी की भी समस्या है। प्रभावित हुए लोगों तक पीने का पानी पहुंचाने की जरूरत है।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि मुंद्रा, जखुआ, कोटेश्वर, लकफाट और नालिया में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। चक्रवात के कारण दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। तटीय जिलों के कई हिस्सों में सड़कों की सफाई का काम चल रहा है।

अहमदाबाद मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। लैंडफॉल के वक्त (गुरुवार रात 10:30 से 11:30 बजे तक) हवा की गति 115-125 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। शाम तक इसके गहरे अवसाद में बदलने की संभावना है। आज पूरे गुजरात में बारिश होगी। अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना भी है। कच्छ, बनासकाठा, पाटन और द्वारका में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आसपास के जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार सुबह हवा की गति 85-90 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। धीरे-धीरे इसमें कमी आ रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.