Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रोहिणी आचार्य को भारी वोट से हराइए…’, मंच पर बैठे थे लालू यादव और फिसल गई RJD नेता की जुबान

by Gunja Singh • April 18, 2024
Advertisement
Ad

बिहार के सारण में राजद नेता सुनील कुमार सिंह की जुबान फिसल गई और उन्होंने RJD कार्यकर्ताओं से कह दिया कि रोहिणी आचार्य को भारी वोट से हराइए.हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्होंने डैमेट कंट्रोल करते हुए रोहिणी को जिताने की बात कही, लेकिन उनका यह वीडियो अब वायरल हो रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार जोरों पर हैं. नेता एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां और सभाएं कर रहे हैं. बयानबाजी का दौर भी जारी है. ऐसे में नेताओं की… जुबान फिसलने के मामले भी सामने आने लगे हैं. ताजा मामला बिहार में सामने आया है. जहां लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता ने मंच से यह कह दिया कि हमें रोहिणी आचार्य को हराना है. जिस वक्त राजद नेता ने मंच से यह बात कही उस समय लालू यादव खुद मंच पर मौजूद थे.

घटना बिहार के सारण की है. यहां से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य RJD के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. रोहिणी के प्रचार के लिए ही बुधवार को यहां एक जनसभा का आयोजन किया गया था.

इस सभा के लिए बकायदा लालू प्रसाद यादव को भी बुलाया गया था, जो मंच पर मौजूद थे. इस दौरान ही आरजेडी के MLC सुनील कुमार सिंह मंच पर भाषण दे रहे थे.

भाषण के दौरान अचनाक सुनील कुमार सिंह की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा,’आरजेडी नेताओं से मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि रोहिणी आचार्य को इतने भारी वोट से हराइए.’ हालांकि, जुबान फिसलने के कुछ देर बाद ही सुनील कुमार सिंह को इसका अहसास हो गया और उन्होंने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा,’अरे…अरे मतलब उन्हें जिताइए कि आने वाला इतिहास भी रोहिणी आचार्य को याद करे.’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.