Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हेमामालिनी पर वायदा खिलाफी का आरोप, कहा… चुनाव से पहले सब्जबाग दिखा रही हैं सांसद

by Raju Chaurasia • August 4, 2021

हेमामालिनी पर वायदा खिलाफी का आरोप, कहा… चुनाव से पहले सब्जबाग दिखा रही हैं सांसद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
मथुरा। यमुना जल प्रदूषण मुक्ति मंच ने सांसद हेमामालिनी पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि  सांसद हेमामालिनी ने यमुना जल प्रदूषण मुक्ति मंच के प्रतिनिधि मंडल से हुई दो मुलाकातों में प्रदूषण समस्या को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से दिल्ली में बैठक सुनिश्चित करने का वायदा किया।

मंच के प्रतिनिधि संजय हरियाणा, पंकज शास्त्री, मनीष गुप्ता एडवोकेट एवं प्रदीप शर्मा बैंदिल से सांसद ने अपने निवास पर मुलाकात के दौरान  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से समय लेकर दिल्ली में बैठक सुनिश्चित करने का वायदा किया। कहा कि मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर समय लेंगी। जबकि मंगलवार का समय बैठक के लिए पहले से नियत था। उन्होंने ये बात छिपाई। वह मंगलवार को सीधी  बैठक में दिल्ली पहुंची। लेकिन मंच के किसी भी प्रतिनिधियों को साथ नही लिया।

जबकि अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक में शामिल किया। सांसद की वायदा खिलाफी से मंच के प्रतिनिधियों ने रोष प्रकट किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री के साथ मिलकर दिसंबर तक प्रदूषण समस्या समाधान का उत्तर प्रदेश चुनाव के दृष्टिगत सब्जबाग दिखा दिया। जबकि ऊर्जा मंत्री ने 31 अक्टूबर तक का समय दिया था।

दोनों का अलग अलग आश्वासन केवल चुनावी स्टंट है। दिसंबर के बाद यूपी में आचार संहिता लग जायेगी। फिर चुनावों में समस्या समाधान के आश्वासन देकर चुनाव जीतने व सरकार बनवाने की अपील ब्रजवासियों से की जायेगी। ये ब्रजवासियों व यमुना भक्तों से छलावा मात्र है आश्वासन व घोषणाएं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.