Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हाईप्रोफाइल केस: रात में मंगतेर संग बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की, सुबह कमरे में मिली सगी बहनों की लाश

by Raju Chaurasia • December 24, 2021
Advertisement
Ad

रांची। झारखंड के रांचीमें दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात ये है कि देर रात दोनों बहनों ने बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस पार्टी बड़ी बहन के जन्मदिन पर थी और इसमें शामिल होने के लिए उसका मंगतेर भी आया था। देर रात जश्न खत्म हुआ तो सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। दोनों बहनें एक ही कमरे में सोती थीं। सुबह देखा तो दोनों बहनों की लाशें कमरे में पड़ी मिलीं। घर में जगह-जगह उल्टियां पड़ी थीं। पुलिस और और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। मामला रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, यहां बेल बगान में संजय लखानी परिवार समेत रहते हैं। संजय रांची के बड़े कॉन्ट्रैक्टर हैं। उनकी दो बेटियां शीतल और मान्या थीं। शीतल लखानी (26 ) रांची के मेडिका अस्पताल में कार्यरत थीं। जबकि छोटी बेटी मान्या (14) रांची के सरला बिरला स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती थी। बीती रात बड़ी बहन शीतल का बर्थडे मनाया गया, फिर रात में दोनों बहनें कमरे में सोने चली गईं। घर में सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन सुबह दोनों की कमरे से लाशें मिली। आनन-फानन में दोनों को गुरुनानक अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बेटी शीतल लखानी की शादी अगले साल फरवरी महीने में होने वाली थी। 6 महीने पहले ही उसकी सगाई एचडीएफसी बैंक में काम करने वाले शख्स के साथ हो गई थी।

दोनों बहनों ने खुदकुशी क्यों की, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। एक दिन पहले उनके घर के पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। ये घटना आत्महत्या है या हत्या… पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में दोनों बहनें बर्थडे मनाने के बाद अपने रूम में चली गई थीं। सुबह लगभग 5:40 बजे उनकी मां ने रूम खोलकर देखा तो दोनों बहन ने उल्टी की हुई थी और अचेत अवस्था में पड़ी थी।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि जिस कमरे में दोनों बहनों के शव मिले हैं, उसे एफएसएल की टीम ने जांच के बाद सील कर दिया है। बड़ी बहन की शादी तय हो गई थी और बर्थडे के दौरान उसके मंगतेर भी मौजूद थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें बर्थडे मनाने के बाद सोने चली गई थी। जबकि बड़ी बहन के होने वाले पति भी घर वापस चले गए थे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.