Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर निकाली गयी हिंदू चेतना यात्राएं

by Arpita Singh • May 28, 2025
हिंदू चेतना यात्राएं

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर निकाली गयी हिंदू चेतना यात्राएं

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म भूमि की मुक्ति के साथ-साथ हिंदुओं को उनका इतिहास याद दिलाने को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर देश के विभिन्न हिस्सों में निकाली जा रही हिंदू चेतना यात्राएं इंतजामिया कमेटी मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद के पक्षकारों को नागवार गुजर रही हैं। इन यात्राओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर मस्जिद पक्ष ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। इसमें सांप्रदायिक सौहार्द के बिगाड़ने की आशंका व्यक्त की है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के वादी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट हिंदुओं को एकजुट करने, सनातन धर्म की मजबूती एवं भगवान का भव्य मंदिर निर्माण कराने के लिए न्यायपालिका से लेकर हिंदुओं को जागरूक करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी क्रम में धर्म संसद, महा संवाद, हिंदूवादी संगठन, धार्मिक संगठन, साधु संतों से भेंट वार्ता, हस्ताक्षर अभियान और हिंदू चेतना यात्राएं निकाल रहें है। ये सिलसिला लंबे अरसे से जारी है।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द के बिगाड़ने की आशंका बेबुनियाद है। वह इसका प्रत्युत्तर हाईकोर्ट में देंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा संयोजक पहले ही नियक्त किए जा चुके है। जयपुर के संत राजेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में एक यात्रा पहले मथुरा आ चुकी है, दूसरी यात्रा पांच जून को वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर रामघाट बुलंदशहर के महंत श्री कांताचार्य जी महाराज के नेतृत्व में मथुरा के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि तीसरी यात्रा मां वैष्णो देवी मंदिर से संत राजेश्वरानंद महाराज मथुरा आ रही है। इन सभी यात्राओं का उद्देश्य हिंदुओं को उनके इतिहास की जानकारी देकर उनको जागरूक करना है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.