Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गोविंद नगर के राधा रानी अलबेली सरकार मंदिर में मची होली महोत्सव की धूम

by Arpita Singh • March 13, 2025
राधा रानी अलबेली सरकार मंदिर

गोविंद नगर के राधा रानी अलबेली सरकार मंदिर में मची होली महोत्सव की धूम

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। गोविंद नगर स्थित राधा रानी अलबेली सरकार मंदिर में होली महोत्सव की रंगीन धूम मची। भक्तों ने फूलों, अबीर गुलाल और रंगों से होली खेली, वहीं मंदिर परिसर में गाए जा रहे होली गीतों की धुनों पर श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ नृत्य करते नजर आए।

राधा रानी अलबेली सरकार मंदिर के सेवायत और भक्तों ने बताया कि इस अनुपम दृश्य को देखना अत्यधिक आनंद का अनुभव करा रहा है। यहां की होली का आयोजन न केवल भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव था, बल्कि यह एक रंगीन और जीवंत उत्सव में बदल गया, जिसमें हर कोई प्रभु के सानिध्य में आनंदित हुआ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.