Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ब्रज में मची होली की धूम, 40 दिवस तक ब्रज में होंगे रंगोत्सव

by Arpita Singh • March 3, 2025
ब्रज की होली

ब्रज में मची होली की धूम, 40 दिवस तक ब्रज में होंगे रंगोत्सव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में होली का उत्सव शुरू हो चुका है। देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक यहां के अनूठे रंगों में सराबोर होने पहुंच रहे हैं।

ब्रज में होली सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि पूरे 40 दिन तक मनाई जाती है। इसकी शुरुआत बसंत पंचमी से होती है और समापन रंग पंचमी के दिन होता है। ब्रज की होली केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि परंपराओं और भक्ति से जुड़ा एक अनूठा उत्सव है। यहाँ लट्ठमार होली, फूलों की होली और हुरंगा जैसे आयोजन इसे खास बनाते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने यहां होली खेली थी, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। ब्रज की होली में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं, जिससे मथुरा-वृंदावन में चहल-पहल बढ़ गई है।

ब्रज की होली 2025 कार्यक्रम की मुख्य तिथियां

  • 7 मार्च: बरसाना में लड्डू होली
  • 8 मार्च: बरसाना में लट्ठमार होली
  • 9 मार्च: नंदगांव में लट्ठमार होली
  • 10 मार्च: वृंदावन में फूलों की होली, कृष्ण जन्मभूमि पर हुरंगा
  • 11 मार्च: गोकुल में छड़ीमार होली
  • 13 मार्च: होलिका दहन
  • 14 मार्च: पूरे ब्रज में धूमधाम से होली
  • 15 मार्च: दाऊजी में हुरंगा
  • 18 मार्च: मुखरई में चरकुला नृत्य
  • 22 मार्च: रंगनाथ मंदिर में होली उत्सव
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.