Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन को पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

by Raju Chaurasia • August 23, 2021

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन को पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार शाम को बुलंदशहर के नरौरा स्थित बांसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह अलीगढ़ के अतरौली पहुंचकर अहिल्या बाई स्टेडियम में कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इतना ही नहीं वे उनके अंतिम यात्रा में शामिल होकर नरौरा भी जाएंगे। अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत तमाम केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व नेता शामिल रहेंगे। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार करीब 3 बजे होना है. प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.