Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Hormuz Crisis: ट्रंप को मैक्रों का बड़ा झटका; बोले- “अमेरिका के अस्पष्ट सैन्य ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनेगा यूरोप”

by Tarun Bhardwaj • May 4, 2026
Macron Deals Major Blow to Trump

Hormuz Crisis: ट्रंप को मैक्रों का बड़ा झटका; बोले- “अमेरिका के अस्पष्ट सैन्य ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनेगा यूरोप”

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के बादलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) में जारी गतिरोध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक बड़ा कूटनीतिक रुख अख्तियार किया है। आर्मेनिया की राजधानी येरेवन में यूरोपीय पॉलिटिकल कम्युनिटी की 8वीं बैठक के दौरान मैक्रों ने स्पष्ट कर दिया कि यूरोप अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर रहने के बजाय अपना स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तैयार कर रहा है।

‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ से फ्रांस का किनारा

फ्रांस के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। मैक्रों ने कहा कि फ्रांस ऐसी किसी भी सैन्य पहल का हिस्सा नहीं बनेगा जिसका ढांचा स्पष्ट न हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूरोपीय संघ अपनी सुरक्षा और रक्षा के समाधान खुद विकसित कर रहा है और अब यूरोप अपनी किस्मत अपने हाथों में ले रहा है। हालांकि फ्रांस जलमार्ग खोलने के प्रयासों का समर्थक है, लेकिन वह किसी भी ऐसे ‘फोर्स-बेस्ड’ (बल-प्रयोग वाले) ऑपरेशन से दूर रहेगा जो सर्वसम्मति पर आधारित न हो।

कूटनीति ही एकमात्र रास्ता

मैक्रों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की निर्बाध आवाजाही बहाल करने के लिए कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है। मैक्रों के अनुसार, इस संकट का सबसे टिकाऊ समाधान अमेरिका और ईरान के बीच एक समन्वित समझौता ही है। उन्होंने बिना किसी टोल के स्वतंत्र नेविगेशन सुनिश्चित करने के लिए बातचीत को ही एकमात्र रास्ता बताया।

जमीन पर युद्ध जैसे हालात

इस बीच, क्षेत्र में तनाव 28 फरवरी के बाद से चरम पर है, जब अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीधे हमले शुरू हुए। तेहरान ने साफ कर दिया है कि यदि अमेरिकी सेना होर्मुज के करीब आती है, तो उसे निशाना बनाया जाएगा। इस संकट को सुलझाने के लिए पाकिस्तान मध्यस्थ के रूप में उभरा है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उन्हें पाकिस्तान के जरिए अमेरिकी प्रस्ताव मिला है, जिसकी समीक्षा की जा रही है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के बीच इस संबंध में निरंतर चर्चा जारी है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Election 2026: विजय थलपति की TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी; कोलाथुर का ‘किला’ ढहा, सीएम एम.के. स्टालिन हारे चुनाव

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक