Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: कार में लगी आग, मासूम समेत 5 की जलकर मौत

by Arpita Singh • June 18, 2025
बुलंदशहर सड़क हादसा

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: कार में लगी आग, मासूम समेत 5 की जलकर मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई और उसमें आग लग गई। इस दिल दहला देने वाली घटना में कार सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:50 बजे हुआ जब बदायूं से दिल्ली लौट रहे छह लोग चांदौक चौराहे के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और पलटने के बाद उसमें आग लग गई।

मरने वालों में बदायूं के चमनपुरा गांव निवासी तनवीर अहमद के बेटे तनवीज, बेटियां मोमिना और निदा (जेवा), रिश्तेदार जुबेर अली और दो वर्षीय मासूम जैनुल शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसी गुलनाज नाम की युवती का इलाज अस्पताल में जारी है।

बुलंदशहर के एसपी (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को नींद आना सामने आई है। सभी लोग दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.