Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सऊदी अरब में हुआ भीषण सड़क हादसा, नौ भारतीयों की मौत

by Arpita Singh • January 29, 2025
सऊदी अरब

सऊदी अरब में हुआ भीषण सड़क हादसा, नौ भारतीयों की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। सऊदी अरब में एक भीषण सड़क हादसे में नौ भारतीयों की मौत हो गई है। यह हादसा पश्चिमी सऊदी अरब में जीजान के पास हुआ। जेद्दा में भारतीय मिशन ने इस बारे में जानकारी दी है। मिशन ने बताया कि वह हादसे में मृत लोगों के परिवारों के संपर्क में है। इसके अलावा, वे सऊदी अरब के अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा कि हम सऊदी अरब साम्राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में जिज़ान के पास एक सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। जेद्दा में भारत का महावाणिज्य दूतावास पूर्ण सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों और परिवारों के संपर्क में है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं। वाणिज्य दूतावास ने एक हेल्पलाइन भी स्थापित की है, जहां हादसे को लेकर मृतकों और घायलों के परिजन संपर्क कर सकते हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वह दुर्घटना और लोगों की मौत के बारे में जानकर ‘दुखी’ हैं। एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि जेद्दा में हमारे महावाणिज्य दूत से बात हुई, जो संबंधित परिवारों के संपर्क में हैं। वह इस दुखद स्थिति में पूरा समर्थन दे रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.