Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भीषण हादसा: खाई में गिरा सेना ट्रक, 16 जवानों की मौत, 4 घायल

by Raju Chaurasia • December 23, 2022

भीषण हादसा: खाई में गिरा सेना ट्रक, 16 जवानों की मौत, 4 घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

जेमा। उत्तरी सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई। हादसे में चार जवान घायल हो गए। हताहत हुए सभी जवान ट्रक में सवार थे। तीखे मोड़ पर ट्रक खड़ी ढलान पर फिसल गया और खाई में गिर गया। हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी की भी मौत हुई है।

हादसे का शिकार हुआ ट्रक सेना के तीन गाड़ियों के काफिले का हिस्सा था। यह काफिला शुक्रवार सुबह चटन से निकला था और जेमा के रास्ते थंगू की ओर बढ़ रहा था। सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। चार घायलों को खाई से निकालकर हेलिकॉप्टर की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “उत्तरी सिक्किम में सड़क हादसे के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से “गहरा दुख” हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.