Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भीषण हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से टकराई कार, जिंदा जल गए पांच लोग

by Raju Chaurasia • February 12, 2024

भीषण हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से टकराई कार, जिंदा जल गए पांच लोग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह बेहद भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार यात्री बस से टकरा गई। जानकारी के अनुसार हादसे की वजह से कार में आग लग गई और उसमें सवार पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार कार में सवार लोग आगरा की ओर से नोएडा जा रहे थे। मथुरा में एक्सप्रेसवे पर एक बस कार से आगे चल रही थी जिसका टायर पंक्चर हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और कार पीछे से बस से टकरा गई। टक्कर के बाद आग भी लग गई और कार सवार समय रहते बाहर नहीं निकल पाए।

बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। अभी जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त नहीं हुई है। हादसे का शिकार हुई कार स्विफ्ट डिजायर थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिशि की जा रही है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.