Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गैस सिलिंडर फटने से घर में लगी आग

by Prahlad • January 24, 2022
Advertisement
Ad

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुरा में सोमवार की सुबह वाल्मीकि बस्ती में गैस सिलिंडर फटने से एक परिवार के आठ लोग झुलस गए। हादसा सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ। वाल्मीकि बस्ती निवासी विनोद के घर में अचानक सिलिंडर में आग लग गई थी। आग से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
इस दौरान विनोद, उनकी पत्नी कमलेश, बेटा, भतीजी सहित आठ लोग झुलस गए। मोहल्ले के लोगों ने सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंची। सिलिंडर फटने से घर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।
झुलसे हुए लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसा सिलिंडर में आग लगने से बताया गया है। इसका कारण लीकेज भी हो सकता है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.