Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पाकिस्तान में विदेशों से आने वाली कमाई अचानक कैसे बढ़ी

by • March 20, 2021
Advertisement
Ad

मलिक अल्लाह यार ख़ान, जो जापान में व्यापार करते हैं, हवाला और हंडी के माध्यम से भी पाकिस्तान में अपने परिवार को पैसा भेजते थे.

लेकिन उन्होंने हवाला और हंडी के माध्यम से पैसा भेजना बंद कर दिया है और अब वह पाकिस्तान में रह रहे अपने परिवार के ख़र्च के लिए बैंकिंग चैनल के माध्यम से पैसे भेजते है.जापान में स्थित बिज़नेस फर्म फाइनेंस इंटरनेशनल के एमडी मलिक अल्लाह यार के अनुसार, बैंकों से दी जाने वाली सुविधाओं के कारण अब उनके लिए पाकिस्तान में पैसा भेजना आसान हो गया है.

उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार हवाला और हंडी के माध्यम से पाकिस्तान में पैसे भेजने का काम पूरी तरह से ख़त्म तो नहीं हुआ है. लेकिन अब बड़ी संख्या में जापान में रहने वाले लोग क़ानूनी चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान पैसा भेजते हैं.उनका कहना है कि यहाँ रहने वाले कुछ लोग हवाला और हंडी के माध्यम से पैसा भेजने का काम करते हैं. लेकिन अब इस माध्यम से पाकिस्तान में पैसा भेजने का काम कम हो गया है. उन्होंने बताया कि वह ख़ुद हवाला और हंडी के माध्यम से पाकिस्तान पैसे भेजती थीं लेकिन अब उन्होंने बैंकिंग चैनल के माध्यम से पैसा भेजना शुरू कर दिया है.

कैलिफोर्निया (अमरीका) में काम करने वाले आज़म शकील ने कहा कि 99 प्रतिशत लोग पाकिस्तानी क़ानूनी चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान पैसा भेज रहे हैं और केवल एक प्रतिशत लोग हवाला और हंडी के माध्यम से पैसा भेजते हैं.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.