Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सूरत की हाईराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 7वें फ्लोर से उठीं लपटें

by Arpita Singh • April 11, 2025
बिल्डिंग में लगी आग

सूरत की हाईराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 7वें फ्लोर से उठीं लपटें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। गुजरात के सूरत जिले के वेसू क्षेत्र में स्थित एक हाईराइज बिल्डिंग में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। यह आग “हैप्पी एकसिलांसी” नाम की बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर लगी, जहां से आग की ऊंची लपटें और घना काला धुआं उठता देखा गया। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। इमारत को पूरी तरह खाली करा लिया गया है और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

दिलचस्प बात यह है कि राज्य के गृहमंत्री हर्ष संघवी जिस बिल्डिंग में रहते हैं, यह हादसा ठीक उसी के सामने वाली बिल्डिंग में हुआ। आग की सूचना मिलते ही वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.