Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आईएएस इंटरव्यू: ताजमहल पहले कहां बनने वाला था, कैंडिडेट ने दिया सटीक जवाब

by Raju Chaurasia • July 31, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी लाखों स्टूडेंट्स करते हैं। इस परीक्षा का इंटरव्यू काफी टफ रहता है। लोगों के लिए आईएएस इंटरव्यू में पूछे सवाल का जवाब देना बहुत मुश्किल होते हैं। कभी-कभी इंटरव्यू में ट्रिकी सवाल, रोजमर्रा जिंदगी से जुड़े सवाल और तर्कशक्ति परखने वाले सवाल पूछे जाते हैं। हम आपको यूपीएससी इंटरव्यूमें पूछे जाने वाले सवाल बता रहे हैं।

सवाल- भारत में क्या कोई सुपर कम्प्यूटर है? इसका क्या नाम है।
जवाब- भारत में सुपर कम्प्यूटर है। उसका नाम परमयुवा-2 है।

सवाल- हम कैसे मान लें कि आप देश के एक अच्छे नागरिक हैं?
जवाब- सर, मैं कभी बिना हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाता हूं। कोई भी सामान खरीदने के बाद मैं सबसे पहले उसकी रशीद लेते हूं। ये छोटी-छोटी बातें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि मैं इस देश का अच्छा नागरिक हूं।

सवाल- जैन धर्म में केवल दो तीर्थंकर का ही जिक्र क्या किया जाता है, बाकि का क्यों नहीं?
जवाब- कैंडिडेट्स ने कहा- इसके पीछे ऐतिहासिक कारण है। मुख्य रूप से पार्श्वनाथ जी और महावीर स्वामी जी का इतिहास ही मिलता है। बाकि तीर्थंकर के बारे में केवल कई तरह की कहानियों प्रचलित हैं।

सवाल- ताजमहल पहले कहां बनने वाला था
जवाब- ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में होने वाला था लेकिन मिट्टी में दीमक की समस्या के कारण उसे आगरा शिफ्ट कर दिया गया था।

सवाल- ट्रिपल तलाक निजी मसला था फिर, सरकार ने दखल क्यों दिया?
जवाब- ये एक व्यक्ति के खिलाफ मामला नहीं था पूरे समुदाय के खिलाफ था। ये निजी मामला है पर इसका गलत प्रयोग पूरे समाज पर पड़ रहा था जिस कारण से इसमें दखल दिया गया।

सवाल- मल्टी लैंग्वेज के क्या फायदे हैं?
जवाब- भाषा और कल्चर का गहरा संबंध हैं जब हम अपनी भाषा को छोड़कर किसी दूसरे की भाषा को सीखते हैं तो हम भाषा के साथ-साथ उसके कल्चर को भी समझते हैं। दूसरा मल्टीलैंग्वेज एक स्टेट्स सिंबल भी है। मल्टीलैंग्वेज से आप देश या दुनिया के किसी भी शहर के लिए अंजान नहीं होते हैं।

सवाल- भारत में विदेश व्यापार नीति कौन बनाता है?
जवाब- इसमें विदेश और कॉमर्स मंत्रालय शामिल होता है।

सवाल-कम्प्यूटर, डांस औऱ साहित्य में क्या चीज कॉमन है?
जवाब-अनुशासन, कम्प्यूटर सीखने के लिए अनुशासन चाहिए, डांस के लिए भी और साहित्य पढ़ने के लिए भी।

सवाल- लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ कौन हो सकता है?
जवाब- मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है उसी तरह से से सोशल मीडिया का दायरा देश में बढ़ रहा है उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया देश का पांचवां स्तंभ हो सकता है।

सवाल- वन और जंगल क्या अंतर है?
जबाव- वन को एक छोटे से क्षेत्र में तैयार किया जा सकता है लेकिन जंगल प्राकृतिक हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.