यूनिक समय, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का 10वां संस्करण इंग्लैंड में आयोजित होगा और इसकी शुरुआत 12 जून से होगी। खास बात यह है कि चिरप्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं और इनका बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो अब तक का सबसे बड़ा महिला टी20 वर्ल्ड कप होगा। सभी टीमें दो ग्रुपों में बंटी होंगी और हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 30 जून और दूसरा 2 जुलाई को द ओवल में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा। ग्रुप डिवीजन ग्रुप 1 ऑस्ट्रेलिया भारत पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका दो क्वालीफायर टीमें ग्रुप 2 इंग्लैंड (मेजबान) न्यूजीलैंड श्रीलंका वेस्टइंडीज दो क्वालीफायर टीमें टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल 12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन 13 जून: क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 13 जून: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल 14 जून: क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर, एजबेस्टन 14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन 16 जून: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल 16 जून: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर, हैम्पशायर बाउल 17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले 17 जून: भारत बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले 17 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन 18 जून: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले 19 जून: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर, हैम्पशायर बाउल 20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर, हैम्पशायर बाउल 20 जून: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, हैम्पशायर बाउल 20 जून: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले 21 जून: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 21 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 23 जून: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 23 जून: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले 24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 25 जून: भारत बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 25 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 26 जून: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 27 जून: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 27 जून: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल 28 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 30 जून: टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमीफाइनल 1), द ओवल 2 जुलाई: टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमीफाइनल 2), द ओवल 5 जुलाई: टीबीसी बनाम टीबीसी (फाइनल), लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होता है और इस बार भी लीग चरण में दोनों टीमों के बीच महामुकाबला रोमांच की नई ऊंचाइयों को छूने वाला है।