Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘शीशमहल’ नहीं, तो फिर कहाँ रहेंगी सीएम रेखा गुप्ता, दो विकल्पों पर हो रही चर्चा

by Arpita Singh • February 22, 2025
शीशमहल में नहीं रहेंगी सीएम

‘शीशमहल’ नहीं, तो फिर कहाँ रहेंगी सीएम रेखा गुप्ता, दो विकल्पों पर हो रही चर्चा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए उनका आधिकारिक आवास फिल्हाल एक सवाल बना हुआ है। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बनवाए गए ‘शीशमहल’ में नहीं रहेंगी। इस निर्णय के बाद से दिल्ली सरकार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उनके लिए नए आवास की तलाश शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, रेखा गुप्ता शीशमहल में नहीं रहेंगी। उनके लिए दो प्रमुख विकल्प सामने आए हैं—एक, सिविल लाइंस में नया बंगला और दूसरा, लुटियंस दिल्ली में स्थित कोई बंगला। फिलहाल इन दोनों विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, और अगले एक-दो दिन में यह निर्णय लिया जाएगा कि नई सीएम का आवास कहां होगा।

दिल्ली का लुटियंस इलाका देश की प्रशासनिक शक्ति का केंद्र माना जाता है, क्योंकि यहीं राष्ट्रपति भवन, केंद्रीय मंत्री के आवास और अन्य सरकारी दफ्तर स्थित हैं। वहीं, सिविल लाइंस क्षेत्र वह जगह है जहां अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास था।

नई सरकार के गठन के बाद से सभी फैसले सोच-समझकर लिए जा रहे हैं और रेखा गुप्ता को इन दोनों विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करना होगा। आखिरकार, दिल्ली की नई सीएम कहां रहेंगी, यह सवाल जल्द ही हल हो जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.