Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अगर ठंड में वाहन को start करने आ रही है परेशानी तो अपनाएं ये आसान टिप्स

by Raju Chaurasia • January 17, 2022
Advertisement
Ad

ऑटो न्यूज। इस मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही वाहन स्टार्ट नहीं होने का समस्या आम हो जाती है। दरअसल temperature कम होने और हवा में नमी होने के चलते बैटरी पर असर पड़ता है। ज्यादातर मामलों में self start होने वाली गाड़ियां सुबह के वक्त बिना kick लगाए चालू नहीं होती है।

सर्दियों के मौसम में यदि सुबह कहीं जाना हो तो ये समस्या गंभीर बन जाती है। दरअसल ठंड (winter month) के सीजन में कोहरा छाने की वजह से इंजन, प्लग में नमी आ जाती है। इस वजह से इंजन की हीट होने में समय लगता है। ये समस्या बाइक-मोपेड (bike-moped) के साथ कारों में भी देखने को मिलती है। यदि आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका वाहन दुरुस्त रहेगा।

ठंड बढ़ने का साथ ही वाहन स्टार्ट नहीं होने का समस्या आम हो जाती है। दरअसल टैम्परेचर कम होने और हवा में नमी होने के चलते बैटरी पर असर पड़ता है। ज्यादातर मामलों में सेल्फ स्टार्ट होने वाली गाड़ियां सुबह के वक्त बिना किक लगाए चालू नहीं होती है। इसका उपाय आसान है, गाड़ी को ढ़ककर रखें, गैराज में ठंडी हवा का प्रवेश रोके, गाड़ी निकालने के कुछ पहले गैराज की लाइट ऑन कर देंगे तो इसकी गर्मी से नमी का वाष्पीकरण हो सकेगा। वहीं पुरानी बैटरी अक्सर समस्या उत्पन्न करती है। बैटरी को सही समय रिप्लेस करेंगे तो इस समस्या से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है।

सर्दियों में Brakes और Suspension को चेक करना जरुरी है। कोहरे की वजह से सामने से आ रहा वाहन दिखाई नहीं देता है। ऐसे में आनन-फानन में ब्रेक लगाने की जरुरत होती है। इसके लिए जरुरी है कि ठंड आते ही ब्रेक जरुर दुरुस्त करा लें। वहीं ओस की वजह से सड़कों पर नमी होती है, इससे वाहनों का फिसलने का भी खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए ब्रेक और सस्पेन्शन को चेक करवाना जरूरी है। घर से निकले से पहले सुनिश्चित करें कि आपका ब्रेकिंग सिस्टम सही से काम कर रहा हो।

ठंड के सीजन में बाइक हो या कार टायरों की देखभाल करना बेहद जरुरी है। टायर ठंडी सड़कों पर दौड़ते हैं, कहीं फिसलन भी हो सकती है, इसलिए यदि टायर घिस गए हों तो रिस्क ना लें, टायर सही समय पर चेंज करा लें। घर से निकलने के पहले टायर का एयर प्रेशर जरुर चेक कर लें। टायर ट्यूबलैस भी हो तो उसमें हवा का दवाब कंपनी की गाइडलाइन के मुताबिक ही रखे।

खुद का भी रखें ध्यान
सर्दियों में राइडिंग के लिए निकल रहे हैं तो गरम कपड़े पहन कर ही घर से निकलें, हेलमेट तो कंपलसरी है, बावजूद इसके कानों और सिर में हवा ना लगे इसका प्रबंध कर लें। हैंड गल्ब्ज का उपयोग करें। कार में जा रहे हैं तो शीशा बंद रखें। वाइपर चलाते रहे, जिससे सामने की विंड स्क्रीन साफ रहे। पैरों में जूते मोज पहने रहेंगे तो बहुत बेहतर होगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.