Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आगरा दिल्ली हाईवे पर जा रहे हैं तो देख लें पहले Google Map पर ट्रैफिक का हाल, घंटाें फंस रहे लोग

by यूनिक समय • November 30, 2022
Advertisement
Ad

आगरा दिल्ली हाईवे पर फरह के पास तीसरी रेल लाइन के पुल पर हो रहा निर्माण कार्य। हाईवे पर जाम से रोजाना आने जाने वाले लोगाें को बड़ी परेशानी अभी एक तिहाई कार्य हुआ पूरा। 10 दिन और झेलनी पड़ेगी मुश्किल।

आगरा दिल्ली हाईवे पर मथुरा-आगरा के मध्य बिछाई जा रही तीसरी रेल लाइन को लेकर हाईवे स्थित फरह के पास फतिहा में पुल पर काम चल रहा है। सोमवार रात जाम में घंटों वाहन फंसे रहे, मंगलवार सुबह तक जाम लगा रहा। कुछ देर के लिए कुछ राहत मिली, लेकिन फिर दोपहर में भी जाम रहा। शाम होते होते फिर किलाेमीटराें लंबी लाइनें लग गयीं। दिन भर जाम की समस्या से जूझ रहे वाहन चालक भी परेशान हो गए। अभी करीब 10 दिन पुल पर काम और चलेगा।

तीसरी रेल लाइन का चल रहा काम

आगरा-मथुरा के बीच रेल लाइन बिछाने के लिए हाईवे स्थित फतिहा गांव के निकट पुल पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए बाक्स तैयार किए जा रहे हैं। इनकी कुल लंबाई 44 मीटर है। ये हाईवे के नीचे सेट किए जाने हैं। बाक्स को आगे बढ़ाने के लिए हाईवे के नीचे खोदाई का कार्य किया जा रहा है। खोदाई के दौरान वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जाता है। एक सप्ताह से लगातार चल रहे कार्य के कारण पुल भी कई बार क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस की मरम्मत के दौरान वाहनों को रोक दिया जाता है। वाहन रुकने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। जाम लगने के बाद कर्मचारी आराम से बैठ जाते हैं। पुलिसकर्मी पुल और जाम के स्थान को छोड़कर सर्विस रोड पर बैठ जाते हैं। सोमवार देर रात लगा जाम, मंगलवार को दिन भर सामान्य नहीं हो पाया।

रात में लगे जाम में बड़ी संख्या में बरातियों के वाहन फंस गए। सुबह नौकरी पर जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे विपिन रावत ने बताया कि सुबह सात बजे से जाम में फंसे हैं। कार आगे-पीछे तक नहीं हो पा रही है। ग्वालियर निवासी रामसहाय भी जाम में फंस गए।

हजाराें छात्र−छात्राएं परेशान

मथुरा में नामचीन तकनीकी शिक्षण संस्थान हैं, जहां पढ़ने के लिए आगरा रोजाना हजाराें छात्र−छात्राएं रोजाना अप−डाउन करते हैं। सभी सुबह कॉलेज पहुंचने में लेट हो रहे हैं, वहीं शाम को छुट्टी के बाद घर लौटते−लाैटते रात हो रही है। जाम में फंसने के दौरान बच्चाें का हाल बुरा हो रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.