Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मरने के बाद भी कमाना है पुण्य, तो अपनाएं जया किशोरी के बताए ये उपाय

by Raju Chaurasia • April 6, 2024
Advertisement
Ad

हिंदू धर्म में पुण्य और श्राप का बहुत महत्व है। माना जाता है कि जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है, उसे पुण्य मिलता है। वहीं अगर वो बुरे कर्म करता है, तो उसे अपने बुरे कर्मों का फल भी भुगतना पड़ता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। लोगों की मदद करनी चाहिए।

आज हम आपको पांच ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप मरने के बाद भी पुण्य कमा सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जया किशोरी से। जया किशोरी मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक हैं। वह कथा के दौरान हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताती हैं। आज हम आपको जया किशोरी द्वारा बताए गए उन 5 उपायों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप मरने के बाद भी पुण्य कमा सकते हैं।

धार्मिक ग्रन्थ
जया किशोरी के अनुसार, अगर आपको मृत्यु के बाद भी पुण्य कमाना है तो इसके लिए आप गिफ्ट के तौर पर अपने परिजनों को धार्मिक ग्रन्थ भेंट कर सकते हैं। जब भी वह उसका पाठ करेंगे, तो उससे उन्हें और आपको दोनों को पुण्य मिलेगा।

व्हीलचेयर
जया किशोरी बताती हैं कि हमें हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए। कभी भी किसी की मदद करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। खासतौर पर विकलांग लोगों की। अगर आप एक व्हीलचेयर किसी अस्पताल में दान करते हैं, तो जब भी कोई मरीज उसका उपयोग करेगा तो इससे आपको पुण्य मिलेगा। चाहे आप इस दुनिया में हो या न हो।

एफडी
अगर आप आर्थिक रूप से सक्षम है तो आप पैसों का दान कर सकते हैं। जया किशोरी कहती हैं कि अगर आपको धन की कमी नहीं है, तो आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए या उसके परिवार के लिए मासिक ब्याज वाली एफडी करवा सकते हैं। इसे हर महीने उनकी भी आर्थिक रूप से मदद होती रहेगी। साथ ही आपको भी पुण्य कमाने का अवसर मिल जाएगा।

वाटर कूलर
अगर आपको मरने के बाद भी पुण्य कमाना है, तो इसके लिए आप किसी पब्लिक प्लेस पर वाटर कूलर लगवा सकते हैं। जया किशोरी के अनुसार, किसी की प्यास बुझाना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है।

शिक्षित
जया किशोरी कहती हैं कि अगर आप किसी अनाथ बच्चे को शिक्षित करते हैं, तो इससे आप मरने के बाद भी पुण्य कमा सकते हैं। इससे उससे और उसकी पीढ़ियों से भी आपको दुआ मिलेगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.