Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बरसाना में अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस दबिश से हर कोई हैरान, माफियाओं की तलाश में छापे

by यूनिक समय • June 4, 2021
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
यूनिक समय, बरसाना (मथुरा)। पुलिस ने कसबा में बड़ी मात्रा अवैध शराब की पेटियां बरामद करने के साथ ही उपकरण भी बरामद किए हैं। तीन शराब माफियाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घर से नकली शराब का भंडाफोड़ होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने फोर्स के साथ मैन बाजार स्थित एक दुकान में छापा मार कार्रवाई की। बाजार में भारी पुलिस बल देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नकली शराब की लगभग 30 पेटी बरामद की है। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए है। इसी दौरान दुकान से शराब की पेटियों को ले जाते तीन शराब तस्करों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पकड़े गए तस्करों द्वारा बरसाना और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय शराब माफिया और शराब बनाने के ठिकानों के भी राज उगले हैं। पुलिस टीमें शराब माफियाओं की तलाश संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया कि प्रतीत होता है कि यहां शराब बनाकर बरसाना और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जा रही थी। शराब माफियाओं की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही इस नकली शराब में संलिप्त कई शराब माफिया पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.