Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

by Arpita Singh • May 24, 2025
आंधी-तूफान

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 मई को आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है, जिसका मतलब है कि लोग खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें या सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हालांकि इससे पहले 23 मई को भी येलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही नहीं निकला और न ही कोई आंधी-तूफान या बारिश हुई। इसके बावजूद, आज के ऑरेंज अलर्ट के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

IMD के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जेनामणि ने बताया कि फिलहाल रात का तापमान बढ़ने की प्रवृत्ति देखी जा रही है। राहत की बात यह है कि 29 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 25 और 26 मई को बादल बने रहेंगे, जबकि 27 और 28 मई को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति फिलहाल जारी रहेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.