Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी सरकार और मोनाश यूनिवर्सिटी के बीच महत्वपूर्ण समझौता पर हुए हस्ताक्षर

by Arpita Singh • May 29, 2025
मोनाश यूनिवर्सिटी

यूपी सरकार और मोनाश यूनिवर्सिटी के बीच महत्वपूर्ण समझौता पर हुए हस्ताक्षर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार और ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित मोनाश यूनिवर्सिटी के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहे।

इस साझेदारी का उद्देश्य प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों और शिक्षकों को शोध, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इस सहयोग से शिक्षा व्यवस्था में नवाचार, गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पहल को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप बताते हुए कहा कि यह एमओयू युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा और राज्य के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की भूमिका को सशक्त करेगा। उन्होंने इसे केवल डिग्री प्राप्ति नहीं, बल्कि शिक्षा के ज़रिए विकास की नई दिशा के रूप में रेखांकित किया।

सीएम योगी ने यह भी बताया कि इससे पहले प्रदेश की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के साथ भी भागीदारी रही है, और अब मोनाश यूनिवर्सिटी के साथ यह नया सहयोग वैश्विक शिक्षा मानकों की ओर एक और ठोस कदम है।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को इस साझेदारी के क्रियान्वयन का प्रमुख केंद्र बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के कुलपति को इस जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

यह एमओयू उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगा और विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.