Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मंदसौर में 50 रुपये के विवाद में युवक का किया अपहरण, जमकर की मारपीट

by Arpita Singh • June 18, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मंदसौर में महज 50 रुपये को लेकर हुए विवाद ने एक हैरान करने वाली वारदात को जन्म दे दिया। जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में छह लोगों ने एक ढाबा संचालक के साथ मारपीट की और फिर उसे जबरन अपहरण कर राजस्थान ले गए। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अब भी फरार हैं।

घटना 13 जून की है जब बाबूल्दा निवासी बबलू मीणा, जो मंदसौर में भानपुरा रोड पर एक ढाबा चलाता है, का कुछ लोगों से पैसे को लेकर विवाद हो गया। बबलू के पिता मोहनलाल मीणा के अनुसार, आरोपियों ने बबलू को फोन कर ढाबे पर बुलाया और फिर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जबरदस्ती राजस्थान के रेहटड़ी क्षेत्र ले जाया गया और वहां से सुनारी गांव निवासी देवीसिंह को सौंप दिया गया। बबलू को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया।

परिवार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया। सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भवानीमंडी क्षेत्र में एक खेत में बने कमरे से बबलू को सुरक्षित बरामद कर लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना की जड़ 50 रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद था। आरोपियों का दावा है कि बबलू ने उनका पैसा नहीं लौटाया था। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और बचे हुए आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.