Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बसपा से टिकट दिलाने के नाम पर 67 लाख रूपये हड़पेः अरशद राणा

by Prahlad • January 14, 2022
Advertisement
Ad

बसपा नेता शमसुद्दीन राईन पर 67 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित अरशद राणा का कहना है कि टिकट दिलाने के लिए उनसे पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने रुपये हड़प लिए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे पढ़कर सियासी गलियारों में खलबली मच गई। यहां बसपा में टिकट की बिक्री का मामला कोतवाली तक पहुंच गया है। पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राईन पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है। बसपा नेता अरशद राणा ने आरोप लगाया कि उनसे टिकट के नाम पर 67 लाख रुपये हड़पे लिए गए हैं।
अरशद राणा ने नेता शमसुद्दीन राईन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस दौरान बसपा नेता अरशद राणा थाने पहुंच कर इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोए। बसपा नेता अरशद राणा ने चेतावनी दी है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो आत्मदाह करूंगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.